टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन के दाम छू रहे है आसमान 400रुपये किलो हुए पार

पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज) – लहसुन की कीमत पूछी आसमान में ₹400 किलो बिक रहा है लहसुन
देश में महंगाई खत्म होने का नाम नही ले रही हर दिन किसी न किसी आइटम या सब्जियों में महंगाई देखनो को मिल रही है, बदलते मौसम के बीच सब्जियों की कीमतों में उबाल जारी है. बीते महीनों में जहां टमाटर की कीमतें सुर्खियों में रहीं, तो इसके नरम होते ही प्याज ने लोगों के आंसू निकालना शुरू कर दिया. अभी प्याज की कीमतों पर राहत भी पूरी तरह नहीं मिली और लहसुन के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं.
टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन के दाम छू रहे है आसमान 400रुपये किलो हुए पार
400 रुपये/किलो तक बिक रहा लहसुन
लहसुन की कीमतों में आए उछाल ये सर्दियों में इसका तड़का लगाना महंगा होता जा रहा है, रिटेल मार्केट में लहसुन का भाव 400से 430 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका है. इससे पिछले महीने तक कृषि उपज मंडी समिति (APMC) होलसेल यार्ड में आढ़तीयो के पास लहसुन 150-100 रुपये प्रति किलो था, जो अब 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है
टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन के दाम छू रहे है आसमान 400रुपये किलो हुए पार
लहसुन की कीमत पर पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी मार्केट में जाकर जा जा लिया जो सब्जी मंडी में जो फुटपाथ पर लहसुन बिक रहे हैं उनका कहना है कि साढे 300 400 और 420 रुपए किलो तक वह बेच रहे हैं वहीं हमने थोक विक्रेता आढ़तीयो से बात की तो उनके पास ढाई सौ से लेकर ₹280 किलो तक लहसुन है,आढ़ती का कहना है कि पीछे से फसल कम उग रही है माल कम आ रहा है इसलिए कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है, ग्राहकों का कहना है कि जो लहसुन सस्ते दामों खरीदते थे अब उनको ज्यादा पैसा देने पड़ रहे हैं और महंगाई इतनी है कि घर का खर्चा भी ठीक से नहीं चल पाता है
टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन के दाम छू रहे है आसमान 400रुपये किलो हुए पार
![]()
