निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता हुए फरार

साउथ ईस्ट दिल्ली : (अर्श न्यूज) -अक्सर हमने सुना है कि अगर घर में बेटी जन्मी है तो लोग इसे लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी माता-पिता होते हैं जिन्हें अपनी ही बेटी बोझ लगने लगती है कई बार खबरों में सुनने को मिलता है कि पैदा होते ही बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता निकल जाते हैं । ऐसा ही मामला हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आया है
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता हुए फरार
कुछ ऐसा ही वाक्य एक बार फिर से देखने को मिला है जहां राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक 6 से 8 महीने की बच्ची को उसके माता-पिता लावारिस छोड़कर चले गए मासूम बच्ची को क्या पता था कि अपने माता-पिता के साथ उसका यह अंतिम सफर होने वाला है दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22868 पर दुर्ग से चलकर जब ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक समीम फरजाना नाम की महिला को कोच नंबर S4 में एक बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी जब शमीम फरजाना ने इधर-उधर देखा तो बच्ची के आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं था समीम फरजाना ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी ।
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता हुए फरार
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पुलिस थाने के एसएचओ अजय शर्मा,इंस्पेक्टर राजीव कुमार,सब इंस्पेक्टर कुलदीप, कांस्टेबल प्रदीप और महिला कांस्टेबल मौसम मौके पर पहुंचे कुछ देर की पूछताछ के बाद बच्ची को लेडिस कांस्टेबल मौसम के सुपुर्द कर दिया गया । जब बच्ची को पुलिस कर्मियों को सोपा गया तो बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी जिसके बाद लेडिस कांस्टेबल मौसम ने बच्ची को दूध पिलाया और उसकी देखरेख में जुट गई हालांकि पुलिस का कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ था पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की तलाश जारी रखते हुए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और कई अन्य रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिया हालांकि सीसीटीवी पर्याप्त मात्रा में न होने से अभी तक बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है ।
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता हुए फरार
![]()
