पष्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर ममता बनर्जी का पुतला दहन – गोयल
शहादरा जिला : (अर्श न्यूज़) – वरिष्ठ भाजपा नेता व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी ने बताया कि इस समय पश्चिम बंगाल में हमारी बेटियों, माताओं व बहनों के साथ वहां की सरकार की मिलिभिगत से यौन शोषण, मारपीट, शारीरिक उत्पीड़न की घटनाओं की आंधी आई हुई है।
पष्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर ममता बनर्जी का पुतला दहन – गोयल
इसमें कोई शक नहीं कि ममता बनर्जी जो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, वह अपराधियों को पूरी तरह से संरक्षण ही नहीं दे रही बल्कि अपराध को वोट बैंक साधने के लिए भी इस्तेमाल कर रही है। इतना ही नहीं उसके द्वारा पाले जा रहे राजनीतिक गुंडों ने तो हद ही पार कर दी है, जबरदस्ती जमीनों पर कब्जे का भी अभियान वो खुल्लमखुल्ला चला रहे हैं। संदेशखाली में बेटियों, माताओं व बहनों के हर तरह के शोषण की तो उन्हांेने ऊपरी सीमा भी लांघ ली है।
पष्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर ममता बनर्जी का पुतला दहन – गोयल
बड़े दुख की बात है कि जिस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी मुद्दा ही ‘मां, माटी, मानुष है, वो चुपचाप महिलाओं पर हो रहे हर तरह के अत्याचारों पर, केवल और केवल मूक दर्शक बन कर बैठी हुई है। श्री गोयल ने बताया कि चीखती-चिल्लाती मां-बेटियों की रोने की आवाजें न तो मुख्यमंत्री के कानों को सुनाई दे रही हैं और न ही उनकी ये दयनीय हालत उनके हृदय को स्पर्श कर रही है, तो फिर ऐसी दशा में पूरे विश्व में हिन्दुओं के संग हर घड़ी, हर पल, हर हालत में साथ देने वाला यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट चुप नहीं रह सकता, हाथ पे हाथ धरकर नहीं बैठ सकता।
पष्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर ममता बनर्जी का पुतला दहन – गोयल
इसलिए शोषित मां-बहन बेटियों की आवाज को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने के लिए यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने संतों के सानिध्य में आज दिनांक 18/2/2024 को शाहदरा चैक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ममता बनर्जी का पुतला दहन किया है और माननीय भारत के राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई है और इसी से संबंधित ज्ञापन भी राष्ट्रपति महोदया को यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट की डेलिगेशन द्वारा सौंपा गया है।
विरोध प्रदर्शन में सर्वश्री मनदीप गोयल, धर्मेन्द्र बेदी, महेन्द्र मनचंदा, अवध कुमार, विनोद गुप्ता, सांवर तायल, राजेश अरोड़ा, अजय कुमार, तुफान क्रांतिकारी, मुकेश कुमार, ज्योति बंसल, मालती, पूनम प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
![]()
