आम मुद्देदिल्ली NCR

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

नोएडा : (अर्श न्यूज़) – विनिवेश के चलते , बैंक यूनियन और प्रबंधन के बीच चले आ रहे लंबे खींचतान में आज 15 जून को देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

गौरतलब है कि,इससे पूर्व नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक ऑफ बरोदा प्रबंधन के बीच नैनीताल बैंक प्रबंधन की मध्यस्थता में विगत कई माह में हुई विभिन्न बैठके विलय-विनिवेश के मुद्दे पर बेनतीजा निकली।

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

यूनियंस की मांग है कि 1970 से नैनीताल बैंक का पूरा प्रबंधन बैंक ऑफ बरोदा ही संभालता आया है और और 98% से अधिक की अंशधारिता के बावजूद बैंक ऑफ बरोदा विनिवेश के नाम पर पर्दे के पीछे से नैनीताल बैंक के लाइसेंस को औद्योगिक घरानों को बेचने का षड्यंत्र रच रहा है।

देशभर की नैनीताल बैंक की शाखाएं और कार्यालय एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक और संसदीय कार्यकारिणी समिति भी कर्मचारियों की माँग को सही बताते हुए पूर्व में कई बार नैनीताल बैंक को बैंक ऑफ बरोदा में विलय करने को सहमति दे चुके है।

बावजूद इसके, बैंक ऑफ बरोदा अपनी हठधर्मिता के चलते नैनीताल बैंक बेचने पर आमादा है जिसके चलते कर्मचारियों के परिवार और नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे है। इधर बैंक की बिकवाली के समाचार से बैंक के ग्राहकगण भी हलकान है और विनिवेश के समाचार आने के बाद बैंक के व्यवसाय में इसका प्रतिकूल पर प्रभाव देखने को मिला है।

इससे पूर्व 2018 में भी बैंक ऑफ बरोदा बैंक के लाइसेंस को बेचने के लिए षडयंत्र रच चुका है। तब नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की सक्रियता के चलते मामला संसदीय कार्यकारिणी समिति तक पहुँच गया था। परंतु कोविड महामारी के चलते और तत्पश्चात 17 लोकसभा भंग हो जाने के बाद लंबे समय के कर्मचारियों की बैंक ऑफ बरोदा में विलय की माँग ठंडे बस्ते में चली गई।

तत्पश्चात इसके हल के लिए बैंक ऑफ बरोदा और नैनीताल बैंक ऑफिसर्स यूनियन के बीच कई दौर की वार्ताएं विफल रही।

जिसके बाद आम लोकसभा चुनावों की आचार संहिता खत्म होने के बाद आज 15 जून 2024 में अपनी विलय की माँग को उठाते हुए नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आव्हान किया ।

इस हड़ताल में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन को नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन और राष्ट्रीय स्तर संगठन आल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन का भी साथ मिला है जिसके चलते आज व्यापक रूप बैंक अधिकारीगण हड़ताल पर रहे।

संवाददाताओं से बात करते हुए नैनीताल बैंक स्टाफ असोसिएशन के महामंत्री प्रवीण साह से बात करते हुए कहा कि इस हडताल को उनका पूर्ण समर्थन है और हड़ताल की पूर्ण सफलता पर उन्होंने सभी कर्मियों को बधाई दी।

नैनीताल बैंक के सेक्टर 62,नोएडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हड़ताल के दौरान विनिवेश के विरोध में जम कर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। इस मौके पर अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री पीयूष पयाल, प्रवीण रावत,रूपल पांडे,हेम जोशी, नवरोज सिंह,आदित्य सेठी,सीमा झा,अंकुर मेहरोत्रा, आशीष जोशी, अपराजिता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts

साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा की टीम ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के मामले 2 आरोपी पकड़े

Sanjay Khan

वेस्ट दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली

Sanjay Khan

बदरपुर विधानसभा में हुआ पहला कार्यकर्ता सम्मेलन लोगों की उमड़ी भीड़,पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी

Sanjay Khan

Leave a Comment