वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा

साउथ वेस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने दो ऐसे सेंधमार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जो महंगे जूते, महंगे कपड़े, महंगी घड़ियां, महंगे परफ्यूम, कसीनो में गर्ल फ्रेंड के साथ ऑनलाइन गेम के शौकीन थे। सेंधमारी में चुराए गए महंगे समान, गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी को बेचकर अपनी शौक को और अपनी गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार गुप्ता और विख्यात शर्मा के रूप में हुई है। इनके पास से 8 लाख से ज्यादा के गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी, एक दर्जन महंगी घड़ियां, परफ्यूम, महंगे सन ग्लास, जूते इत्यादि बरामद किया गया है।
वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा
साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने रोहित मीणा ने बताया
इन दोनों आरोपियों में से एक को दिल्ली से और दूसरे को उत्तर प्रदेश में छापा मारकर एसीपी सत्यजीत शरीन की देखरेख में एसएचओ राजीव कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 26 अगस्त को सेंधमारी की हुई वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज को चेक करते हुए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश पहुंच गई और फिर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाया।
वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा
विवेक को यूपी से और विख्यात शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दोनो यूपी के कासगंज और आगरा के रहने वाले हैं। जब पुलिस के द्वारा पूछताछ हुई तो पता चला कि यह लोग अपनी महंगी शॉक को पूरा करने के लिए सेंधमारी की वारदात को अंजाम देते थे। इनका टारगेट गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी तो होता ही था। साथ ही महंगे सामान को भी यह मौका देखकर चुरा लेते थे। फिर उन्हें बेचकर उससे मिले कैश से शौंक को पूरा करते थे।
वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा
इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली और यूपी के कुल 9 मामलों का खुलासा पुलिस टीम ने किया है। बुलेट बाइक से वारदात को अंजाम देने वाले ये दोनो दोस्त की गिरफ्तारी से पता चला की इन्होंने दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाकों में आधा दर्जन वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कासगंज और नोएडा में 3 वारदात किया है।
![]()
