दिल्ली NCRधार्मिक

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई 

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई 
राम का किरदार करने वाले एक्टर हिमांशु सोनी,लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर कानन मल्होत्रा और साथ में रामलीला अध्यक्ष अर्जुन जी की फोटो

नई दिल्ली : ( अर्श न्यूज़ ) – देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला मैदान दिल्ली के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार बताया कि सुश्री नीमूबेन बांभणिया राज्यमंत्री, भारत सरकार लीला स्थल पर प्रभु श्री राम को तिलक कर आशीर्वाद लिया और कहा कि प्रभु श्री राम की लीलाएं हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए।

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

राम लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार आज लीला स्थल पर श्री राम बारात शोभा निकाली गई, नगरवासियों को नाचते गाते देखकर मंथरा द्वारा कैकेई को भड़काना, दशरथ का आना और कैकेई को मनाना। राम को वनवास की सूचना, कौशल्या भवन में राम का आज्ञा लेने आना सीताजी का साथ चलने का हठ व लक्ष्मण की साथ चलने की जिद, तीनों का वन में प्रस्थान, उर्मिला द्वारा प्रेरणा-मंगल मिलक, राम को कैकई द्वारा वनवासी वस्त्र भेंट करना, तीनों का वन गमन, राज मार्ग में रोते-बिलखते तीनों को रोकना व अयोध्या वासियों द्वारा वन न जाने की प्रार्थना तक की लीला का मंचन हुआ।

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

लीला पश्चात् कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चैयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया और प्रभु श्रीराम की आरती के साथ लीला सम्पन्न हुई ।

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई 

ये भी पढ़े

रामलीला महासंघ ने दुख व्यक्त किया|

श्री रामलीला महासंघ की एक आपात बैठक में महासंघ के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने झिलमिल रामलीला कमेटी द्वारा मंचित लीला के दौरान लीला में श्री’राम’ का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक की अकस्मात मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।
अर्जुन कुमार ने कहा लीला मंच पर सीता स्वयंवर दृश्य के दौरान सुशील कौशिक की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई, उन्होने कहा कौशिक अपने पात्र में पूरी तरह डूब जाया करते थे, उनके निधन से रामलीला जगत ने एक समर्पित कलाकार खो दिया है| ऐसे राम भक्त थे जो प्रभु श्री राम की लीला करते हुए उनमें विलीन हो गए, हमारी प्रभु से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

दिल्ली लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई 
मृतक सुशील कौशिक की फ़ाइल फ़ोटो

Loading

Related posts

दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके में बीती रात चली ताबड़तोड़ गोलियां दो शख्स हुए घायल जिसमें एक की हालत गंभीर

Sanjay Khan

वेस्ट दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली

Sanjay Khan

KIM JONG UN

Sanjay Khan

Leave a Comment