दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शार्प शूटरों को पकड़ा

नई दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पंजाब समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बिश्नोई गैंग के खिलाफ ‘पैन इंडिया’ कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पंजाब समेत अन्य राज्यों से गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शार्प शूटरों को पकड़ा
स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने मीडिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सात गिरफ्तारियां पंजाब और अन्य राज्यों से की गईं और पकड़े गए लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वे आरज़ू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, जो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी विश्वासपात्र है।
दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शार्प शूटरों को पकड़ा
एक बड़ी कामयाबी मिली है दिल्ली स्पेसल सेल को
सभी आरोपियों के नाम इस प्रकार है
1. सुखराम पुत्र सतीश निवासी वार्ड नंबर-06, चक 15 -16 केडब्ल्यूडी, 16 केडब्ल्यूडी, हनुमानगढ़ राजस्थान, उम्र-19 वर्ष प्लॉट नंबर-51, पहली मंजिल, पुरानी आबादी, श्री गंगा नगर से
2. साहिल बिश्नोई उर्फ शांति पुत्र सुशील कुमार निवासी वीपीओ खैरपुर, तह अबोहर, जिला फाजिल्का, उम्र 26 वर्ष
3. अमर सिंह पुत्र हनुमान निवासी ग्राम खैरपुर, तह. अबोहर, जिला फाजिल्का, उम्र 35 वर्ष
4. बादल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम। अबुबशहर, जिला. सिरसा, हरियाणा, उम्र-22 वर्ष
5. प्रमोद उर्फ गुल्लू पुत्र इंद्रजीत निवासी ग्राम। अबुबशहर, जिला. सिरसा, हरियाणा, उम्र- 30
6.संदीप पुत्र सुभाष निवासी गांव अबूबशहर, तह. डबवाली, जिला सिरसा उम्र 24 वर्ष
7.रितेश कुमार उर्फ हरिया पुत्र उमेश दास निवासी ग्राम झुखुरिया, प्रखण्ड-सबौर, थाना- जीरो माइल, जिला-भागलपुर, बिहार, उम्र-26 वर्ष
गिरफ्तार आरोपियों से अब तक कुल 06 आग्नेयास्त्र और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आगे की तलाशी जारी है।
दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शार्प शूटरों को पकड़ा
![]()
