क्राइमदिल्ली NCR

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या
दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

आउटर दिल्ली : (अर्श न्यूज ) –  मुंडका इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं।

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

मौके पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी हत्या से दिल्ली में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है।

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

शनिवार शाम को पुलिस को मुंडका मेट्रो स्टेशन के कालेवा रेस्टोरेंट के पास युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क पर घायल पड़े युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की। पुलिस को मौके से छह खोखे मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि अमित पर नांगलोई थाने में लूटपाट का मामला दर्ज था। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से बाहर आया था। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर अमित के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Loading

Related posts

शकरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़के की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3नाबालिक लड़कों को पकड़ा

Sanjay Khan

शहादरा विधानसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह शंटी जी ने शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में सफल पदयात्रा का नेतृत्व किया

Sanjay Khan

एबीवीपी का आरोप फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू में पत्थरबाजी, तनाव का माहौल

Sanjay Khan

Leave a Comment