दिल्ली NCR

सफदरजंग हॉस्पिटल से मात्र 45 दिन के बच्चे को किडनैप करने के मामले का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ा

साउथ वेस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) –  सफदरजंग हॉस्पिटल से मात्र 45 दिन के बच्चे को किडनैप करने के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चलती ट्रेन में पीछा करके उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से एक महिला सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से किडनैप किया गया बच्चा बरामद कर लिया गया है। एडिशनल डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की पुलिस टीम ने रेलवे पुलिस फोर्स, जीआरपी और रेलवे स्टाफ की मदद ली थी।

सफदरजंग हॉस्पिटल से मात्र 45 दिन के बच्चे को किडनैप करने के मामले का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ा

45 दिन के बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल से 15 नवंबर को दिनदहाड़े एक महिला के द्वारा चकमा देकर किडनैप कर लिया गया था। गिरफ्तार महिला की पहचान माही सिंह उर्फ सोफिया और रोहित कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा और बांदा के रहने वाले हैं। माही शादीशुदा है, पहले ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचाने के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और इस मामले में आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई।

सफदरजंग हॉस्पिटल से मात्र 45 दिन के बच्चे को किडनैप करने के मामले का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया, आरोपी महिला माही सिंह बच्चे की मां से इस तरीके से मिली कि कुछ ही देर में उसका विश्वास हासिल कर लिया। बच्चे को खिलाने के बहाने अपने गोदी में लेकर कुछ देर के बाद वहां से चकमा देकर वह फरार हो गई। पुलिस को 3:00 बजे इस मामले की सूचना मिली थी। सफदरजंग थाना के एसएचओ रजनीश कुमार की देखरेख में चौकी इंचार्ज सुनील गौड़ की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पता लगाया तो पता चला कि बच्चा को किडनैप करके अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।

सफदरजंग हॉस्पिटल से मात्र 45 दिन के बच्चे को किडनैप करने के मामले का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ा

आरोपी ऑटो रिक्शा से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तरफ निकले फिर वहां से आनंद विहार पहुंच गए। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टीम पहुंची वहां से पता चला की सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से आरोपी बच्चे को लेकर निकले हैं। बरेली रेलवे स्टेशन पर लोकल पुलिस और जीआरपी, आरपीएफ की मदद से आरोपियों को ट्रैक करना शुरू किया गया। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात TTE की भी मदद ली गई और आखिरकार शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी को पकड़ लिया गया। इन दोनों पर पहले भी मामले हैं या नहीं इसकी अभी पुलिस टीम छानबीन कर रही है।

Loading

Related posts

26 मार्च को शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

शकरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़के की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3नाबालिक लड़कों को पकड़ा

Sanjay Khan

हत्या के प्रयास में शामिल 1 आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

Leave a Comment