प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया

रोहिणी जिला : ( अर्श न्यूज ) – राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार थाना इलाके में एक के बाद एक अपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं, जो न केवल दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है बल्कि लोगों में दहशत का माहौल भी कायम कर रहा है. प्रशांत विहार थाना इलाके में एक बार फिर से सनसनीखेज मामला सामने आया है
प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया
रविवार सुबह तड़के सवा सात बजे प्रशांत विहार थाना इलाके के स्वर्ण जयंती पार्क में एक शख्स की अचेत अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही पार्क में सुबह सुबह घूमने आए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया.
प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया
रोहिणी जिले के डीसीपी अमित गोयल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुबह तड़के करीब सवा सात बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि पार्क में एक शख्स अचेत अवस्था में पड़ा है. मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है. पुलिस के मुताबिक युवक पर चाकू से वार किया गया था. जिले के डीसीपी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र तकरीबन 38 साल की बताई जा रही है, और वह डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था.
प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया
एफएसएल और क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाने के बाद युवक के शव को अंबेडकर अस्पताल में भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मूल रूप से संत कबीर नगर का रहने वाला था. फिल्हाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है. फिल्हाल अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर इस घटना के पीछे की असली वजह क्या है ? लेकिन प्रशांत विहार इलाके में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस को जरूर चुनौती दे डाली है.
![]()
