क्राइमदिल्ली NCR

यूपीएससी अभ्यर्थी ने ट्रेनी आईपीएस पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी के दौरान सिर पर व्हिस्की ग्लास से वार कर लहूलुहान किया

साउथ वेस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज )  दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहने वाले यूपीएससी अभ्यर्थी ने 2022 बैच के एक ट्रेनी आईपीएस पर गुंडागर्दी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता अभ्यर्थी विकास ने 6 दिसंबर को हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो वायरल हो चुका है। लेकिन हैरानी की बात है कि शिकायत पर कार्रवाई के बजाय अब शिकायतकर्ता पर ही दबाव बनाया जाने लगा। ऐसे में कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर न्यायपालिका से इंसाफ़ की गुहार लगाई है पीड़ित अभ्यर्थी ने… साथ ही पूरे मामले में पुलिस के जाँच और कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल खड़े किये हैं।

यूपीएससी अभ्यर्थी ने ट्रेनी आईपीएस पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी के दौरान सिर पर व्हिस्की ग्लास से वार कर लहूलुहान किया

ये वायरल वीडियो 6 दिसंबर की है जब एक दोस्त के शादी की कॉकटेल पार्टी में विकास दक्षिणी दिल्ली के कापसेड़ा इलाके में एक फ़ार्म हाउस पर पहुँचे थे। रोहतक के रहने वाले और 2022 बैच के त्रिपुरा कैडर के ट्रेनी आईपीएस राहुल बल्हारा भी इसी पार्टी में मौजूद थे। वीडियो में दिखाई देता है कि डांस फ्लोर पर दो पक्षों के बीच में किसी बात को ले कर कहासुनी होती है जिसके बाद एक शख्स अचानक दूसरे के सिर पर ग्लास मारता है। मारने वाला शख्स ट्रेनी आईपीएस राहुल बल्हारा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता विकास ने बातचीत में बताया कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि ट्रेनी आईपीएस को इतना गुस्सा आ गया और उसने व्हिस्की ग्लास ही विकास के सिर पर दे मारा जिसके बाद वो लहूलुहान हो कर ज़मीन पर गिर पड़े।

यूपीएससी अभ्यर्थी ने ट्रेनी आईपीएस पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी के दौरान सिर पर व्हिस्की ग्लास से वार कर लहूलुहान किया

विकास दयाल की स्पष्ट मांग है कि उन्हें इंसाफ़ चाहिये लेकिन साथ ही उनका आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में पक्षपात करती दिख रही है और महकमे के भावी अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रही है।जबकि उनका दावा है कि आरोपी ट्रेनी आईपीएस एक सीरियल ऑफ़ेंडर हैं और मारपीट की घटना में पहले भी संलिप्त रहे लेकिन बच निकले।

यूपीएससी अभ्यर्थी ने ट्रेनी आईपीएस पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी के दौरान सिर पर व्हिस्की ग्लास से वार कर लहूलुहान किया

दरअसल राहुल और विकास पहले से एक दूसरे को जानते हैं। राजेंद्र नगर में रह कर ही दोनों तैयारी कर रहे थे। 2022 में राहुल ने यूपीएससी क्लियर किया और त्रिपुरा कैडर से आईपीएस में उनका चयन हो गया। विकास अभी तैयारी कर रहे हैं और साथ में कोचिंग देने का काम करते हैं। बतौर विकास उनकी राहुल से कोई रंजिश नहीं रही है और न किसी तरह की बातचीत रही। कॉमन फ्रैंड संदीप के शादी की कॉकटेल पार्टी में दोनों आमंत्रित थे और वहाँ दोनों का आमना सामना हुआ । अचानक किसी बात पर ट्रेनी आईपीएस इतना भड़क गए कि व्हिस्की ग्लास से अटैक कर विकास का सिर फोड़ दिया।

बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद एक ट्रेनी आईपीएस द्वारा इस तरह की हरकत और ऐसा व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Loading

Related posts

New Policy for Developing the Regional Industry

Sanjay Khan

सोनिया विहार और वजीरावाद यमुना किनारे लाखो मछलिया मरी

Sanjay Khan

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

Sanjay Khan

Leave a Comment