2 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ थाना दयालपुर पुलिस ने 24 घंटों में हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया

उत्तर पूर्वी दिल्ली : (अर्श न्यूज ) – दिनांक 10.04.25 को रात लगभग 10:00 बजे थाना दयालपुर में एक फायरिंग की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल, गली नंबर 15, मुस्तफाबाद पहुँची, जहाँ कॉल करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उसके बेटे, मेहराज (उम्र 25 वर्ष), को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इस हमले में मेहराज घायल हो गया और उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया|
2 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ थाना दयालपुर पुलिस ने 24 घंटों में हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया
उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के डीसीपी आशीष मिश्रा ने मीडिया से प्रेस रिलीज साझा करके बताया
हत्या के प्रयास के मामले में थाना दयालपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1)/3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जांच के दौरान इंस्पेक्टर परमवीर दहिया, थानाध्यक्ष , दयालपुर के नेतृत्व में गठित एक टीम जिसमे SI महिपाल, SI जुगनू HCs संदीप व पुष्पेन्द्र , Cts. गुलफाम व अमित शामिल थे ने दीपक चन्द्र, ACP/गोकलपुरी के मार्गदर्शन में संदिग्ध की तलाश में विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई और आरोपियीं के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसमे दो आरोपी आकिब @ अक्की. 19 वर्ष पुत्र अनीश अहमद निवासी न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली और शरीफ @ शारिक,19 वर्ष, पुत्र इस्माइल निवासी न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया गया |
2 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ थाना दयालपुर पुलिस ने 24 घंटों में हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया
आगे की पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बतलाया की उनका मेंहराज से पुराना झगडा था जिसके चलते उन्होंने सबक सिखाने के लिए मेंहराज को गोली मारी थी | उनकी निशानदेही पर अपराध में पर्युक्त एक देशी कट्टा व एक खली खोल बरामद किया गया |
मामले में आगे की कार्यवाही जारी है|
2 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ थाना दयालपुर पुलिस ने 24 घंटों में हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया
![]()