क्राइमदिल्ली NCR

9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

  • 9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया
9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया
9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – थाना दयालपुर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू विहार इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस उसे लेकर आ रही थी तो आरोपी ने पुलिस से शौच करने के लिए बार बार कहा तो वेलकम इलाके के झील पर के पास पुलिस टीम ने इसे शौच कराने के लिए ले गई फिर इस आरोपी ने कपड़े में छुपाया हुआ ब्लड निकला और पुलिस पर हमला कर दिया फिर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पर गोली चला दी. आरोपी के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसे पड़कर शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया है.

9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बड़े अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू विहार इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शामिल आरोपी नौशाद की लगातार तलाश की जा रही थी. मंगलवार दोपहर आरोपी को हापुड़ के बुलंदशहर हापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.

9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

आरोपी पुलिस वाहन में वापस दिल्ली ले जाया जा रहा था, तो उसने शौच के लिए जाने का अनुरोध किया। जैसे ही टीम पीएस वेलकम के झील पार्क क्षेत्र के पास पहुंची, आरोपी ने फिर से बहुत आग्रह किया.

एसआई कौशिक घोष के नेतृत्व में एक टीम द्वारा शौच के लिए ले जाते समय, आरोपी ने अचानक अपने कपड़ों में छिपा हुआ ब्लेड निकाला और पुलिस पार्टी के एक सदस्य पर ब्लेड से दो बार हमला किया,. खुद को हिरासत से छुड़ाया और भागने का प्रयास किया

9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

पुलिस टीम पर हमले और आरोपी द्वारा भागने को देखते हुए, एसआई कौशिक घोष ने मौखिक चेतावनी दी और हवा में गोली चलाई, ताकि आरोपी रुक जाए और आत्मसमर्पण कर दें. लेकिन आरोपी ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और भागना जारी रखा. उसे भागने से रोकने के लिए, एसआई कौशिक घोष द्वारा सावधानीपूर्वक निशाना साधकर चलाई गई एक और गोली आरोपी के पैर में लगी.
इसके बाद, आरोपी को काबू कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया. आरोपी द्वारा किए गए हमले के दौरान कांस्टेबल अमित मान के सीने पर ब्लेड से चोटें आईं.

9 साल की मासूम बच्ची की हत्या और रेप के मामले में आरोपी नौशाद का एनकाउंटर किया

 

आरोपी और कांस्टेबल अमित मान को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। जानलेवा हमले के लिए आरोपी के खिलाफ थाना वेलकम में एक और मामला दर्ज किया जा रहा है.
आपको बता दे की शनिवार की देर शाम 9 साल की बच्ची नेहरू विहार इलाके स्थित अपने घर के पास ही अपनी चाची के घर बर्फ लेकर जा रही थी इसी दौरान वह गायब हो गई परी जिन्होंने आसपास बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली काफी प्रयास के बाद कुछ लड़कों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को एक मकान में जाते हुए देखा है. बच्ची के पिता जब उसे मकान में पहुंचे तो मकान के बाहर ताला लगा हुआ था ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो वहां एक ब्रीफकेस पड़ा था जिससे खून का रिश्ता हो रहा था उन्होंने तुरंत ब्रीफकेस खोल कर देखा तो उसमें बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी . परिजन तुरंत उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है.
रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में ही पता चल गया कि जिस मकान में बच्ची की हत्या हुई है उसे मकान में रहने वाले नौशाद ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है नौशाद की गिरफ्तारी के लिए उत्तर पूर्वी जिला पुलिस की कई टीम का गठन किया गया टीम लगातार नौशाद को ट्रैक कर रहे थे आखिरकार मंगलवार शाम पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Loading

Related posts

दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा का एलान

Sanjay Khan

दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद संगम विहार में करंट लगने से एक 18 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

Sanjay Khan

न्यू राशिद मार्कीट में एक युवक की देर रात चाकू मारकर हत्या

Sanjay Khan

Leave a Comment