दिल्ली NCRराजनीति

गीता कालोनी के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली

गीता कालोनी के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली : (अर्श न्यूज) – लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र अगले एक महीने दिल्ली के सभी 14 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनहित के मुद्दों को आक्रामक रुप से उठाऐंगे – मुकेश शर्मा- 3 फरवरी को गीता कालोनी में कांग्रेस के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज दिल्ली के सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के प्रथम चरण की घोषणा करते हुए कहा कि प्रथम चरण में दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता से जीतने वाले, साफ सुथरी छवि व लोकप्रिय उम्मीदवारों के नामों पर सुझाव मांगे जाऐगे। श्री लवली ने कहा कि यह सुझाव प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लिखित, मौखिक या अन्य साधनों से लिए जाऐंगे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता दिल्ली के प्रभारी महासचिव श्री दीपक बाबरिया को भी अपने सुझाव सीधे भेज सकती है।

गीता कालोनी के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली

ज्ञातव्य है कि लम्बे अरसे के बाद दिल्ली में कांग्रेस एकाएक न केवल सक्रिय हुई है बल्कि जवाब दो-हिसाब दो कार्यक्रम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली सहित वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदो, पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं ने न केवल मेहनत की है बल्कि सभी 70 विधनसभा क्षेत्रों मे जमीनी स्तर पर ठोस काम हुआ है और कल गीता कालोनी के रामलीला मैदान में दिल्ली के हर कौने से हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी उसी परिणाम है। कल के न्याय संकल्प सम्मेलन के बाद दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता न केवल उत्साहित है बल्कि सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

गीता कालोनी के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली

वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व में इच्छुक उम्मीदवारां से आवेदन लेने की प्रथा रही है लेकिन पार्टी ने इस बार गंभीरता दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ और आम जनता के सुझाव व सलाह को पहली प्राथमिकता देने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह भी फैसला किया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली व दिल्ली के सभी वरिष्ठ, छोटे-बड़े नेता अगले एक महीने तक लगातार दिल्ली के सभी 14 जिलों में लगभग 15 हजार पोलिंग बूथों पर न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा सम्पर्क करेंगे बल्कि आम जनता से भी घर-घर जाकर जुड़ा जाऐगा।

गीता कालोनी के न्याय संकल्प सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली

श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम के संबधित दिल्ली में जनहित के मुद्दो ने केवल और अधिक मुखर होगी बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर सड़कों पर आकर आम जनता के मुद्दों को आक्रमक रुप से उठाऐंगे।

Loading

Related posts

गांधी नगर से “आप” प्रत्याशी नवीन चौधरी दीपू को पदयात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिला

Sanjay Khan

एमएस पार्क थाने की क्रैक टीम द्वारा एक चोर को गिरफ्तार किया गया

Sanjay Khan

लूट और दिल्ली के बिंदापुर थाना के हत्या मामले के 1 वांछित अपराधी को क्राइम ब्रांच के एजीएस ने गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

Leave a Comment