क्राइमदिल्ली NCR

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

साउथ दिल्ली : ( अर्श न्यूज़) – मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार एक युवक को द्वारका इलाके से 14 मार्च को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त को शराब पीने के लिए बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। युवक का शव 11 मार्च को मैदानगढ़ी स्थित एक पार्क में मिला था। पुलिस ने आरोपी 32 वर्षीय रविन्द्र को जेल भेज दिया है।

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 9 मार्च को मैदानगढ़ी थाने में 24 वर्षीय अजय की गुमशुदगी की शिकायत मिली। अजय अपने परिवार के साथ हरगोविंद एंक्लेव, राजपुर खुर्द में रहता था। पुलिस जांच कर रही थी इसी दौरान 11 मार्च की सुबह अजय का शव डीडीए पार्क में मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अजय की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अजय की सीडीआर की जांच की तो पता चला कि मृतक के फोन पर अंतिम कॉल उसके रिश्तेदार का था। रिश्तेदार से पूछताछ में पता चला कि उसने फोन किया तो किसी असलम ने फोन उठाया और बताया कि अजय ने फोन उसे बेच दिया है क्योंकि अजय ने उससे तीन हजार रुपए उधार लिए थे।

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

बदसलूकी करने पर की हत्या
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का फोटो बरामद किया। जिसमें वह मृतक के साथ अंतिम बार देखा गया था। फोटो से पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम रविन्द्र है और वह एक कम्पनी में मजदूरी करता था। रविन्द्र ने कुछ दिन पहले नौकरी छोडी और डीडीए पार्क में रहने लगा। पुलिस ने अजय के मोबाइल की लोकेशन द्वारका सेक्टर-7 में ट्रैक की और वहां छापा मारा। पुलिस ने वहां से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह डीडीए में रहता था तो उसे वहां का सुरक्षाकर्मी खाना देता था। अजय ने सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी कि थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अजय की हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने अजय से दोस्ती की और फिर उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

खाना देने वाले के साथ की बदसलूकी तो कर दी गला दबाकर हत्या

आपको बता दे कि इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम एसीपी विजय कुमार सिंह और मैदान गढ़ी थाने के एसएचओ संजय नियोलिया के नेतृत्व में दिया गया टीम में सब इंस्पेक्टर ललित जाखड़,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पंकज राजोरा,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनजीत,हेड कांस्टेबल राकेश,हेड कांस्टेबल मनजीत,हेड कांस्टेबल जितेंद्र,हेड कांस्टेबल प्रीतम शर्मा,हेड कांस्टेबल गंगाराम और कांस्टेबल दिनेश शामिल रहे ।

 

Loading

Related posts

Kim Jong Il, Great Master of Independent Politics

Sanjay Khan

लाल किला की लव कुश रामलीला मंच पर180 फीट हाईट पर हवा में भयंकर लक्ष्मण मेघनाद युद्ध हुआ

Sanjay Khan

दिल्ली के मुंडका इलाके में अमित नाम के शख्स की गोली मारकर की हत्या

Sanjay Khan

Leave a Comment