क्राइमदिल्ली NCR

मुखर्जी नगर में कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला

मुखर्जी नगर में कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला

नार्थ वेस्ट दिल्ली : (अर्श न्यूज) – दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल दहलाने वाली घटना CCTV में कैद, कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला.मालिक ने चौकीदार के ढाई साल के बच्चे को सामने से कार से रौंदा,अस्पताल के पास छोडक़र हुआ फरार. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार.

मुखर्जी नगर में कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला

मुखर्जी नगर के ऑट्रम लाईन इलाके में बीते 6 फरवरी मंगलवार को एक कार ने ढाई साल के बच्चे को सामने से रौंद दिया। सीसीटीवी वीडियो में साफ़ तौर पर दिख रहा है कि ढाई साल का आर्यन कार के कभी सामने कभी बग़ल में खेल रहा है बावजूद उसके कार मालिक महक बंसल को सामने खेल रहा बच्चा नहीं दिखा और उसने ढाई साल के मासूम पर कार चढ़ा दी, अगला टायर ड्राइवर साइड का चढ़ने के बाद भाग रहा था तभी बच्चे के पिता माता और कई लोग वहाँ आ गए और बच्चे का पिता अपने लहू लुहान अधमरे ढाई साल के आर्यन को लेकर कार मालिक के गाड़ी में जबरन बैठ गया और बोला हमें अस्पताल ले चलो , जिसके बाद कार चालक ने बच्चे के पिता समेत अन्य लोगो को कार में बिठाया और अस्पताल से पहले उनको उतार कर फ़रार हो गया.

मुखर्जी नगर में कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला

अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही पुलिस ने आरोपी महक बंसल को भी गिरफ्तार कर लिया है महक बंसल जिसके घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था उसने सुनील नाम के एक व्यक्ति को चौकीदारी के लिए अपने घर पर ही रखा था चौकीदार सुनील का ही ढाई साल का बच्चा सड़क पर खेल रहा था जिसको महक बंसल ने अपनी कर से राउंड दिया.

मुखर्जी नगर में कार चालक ने ढाई साल के बच्चे को कार से कुचला

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी महक बंसल को गिरफ्तार कर लिया और जिस कार्य से यह हादसा हुआ था उसे कर को भी जप्त कर लिया गया है आगे की जांच लगातार जारी है

Loading

Related posts

वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा

Sanjay Khan

थाना शालीमार बाग के सनसनीखेज हत्या कांड का उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा खुलासा 3 को पकड़ा

Sanjay Khan

The Great Kim Il Sung Is the Eternal Leader of Our Party and Our People

Sanjay Khan

Leave a Comment