दिल्ली के द्वारका में छात्रों की मांग जबतक गौतम के कातिल को सस्पेंड नही किया जाता तबतक नही बैठेंगे शांत

नई दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – द्वारका के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में 2 दिन पहले हुई छात्र द्वारा आत्महत्या मामले में छात्रों की नाराजगी अभी भी बरकरार है और आज भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर प्रोटेस्ट किया काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वाइस चांसलर सेक्रेटेरिएट के आगे धरना प्रदर्शन किया और एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का साफ तौर पर यह मांग है की मृतक गौतम कुमार की आत्महत्या के लिए वार्डन राकेश कुमार ही दोषी है क्योंकि राकेश कुमार ने ही गौतम को हॉस्टल से निकला था जबकि गौतम की कोई गलती नहीं थी ना ही उसके खिलाफ कोई वीडियो एविडेंस थे नहीं फिजिकल एविडेंस थे जिससे यह पता चले कि गौतम ने शराब ली थी छात्रों के अनुसार महज 2 से 3 हफ्ते ही गौतम को आए हुए थे और वह बहुत ही गरीब बैकग्राउंड से था तब कुछ सीनियर छात्रों ने भी वार्डन राकेश कुमार से जाकर गौतम को सस्पेंड नहीं करने का निवेदन किया था तब वार्डन ने उन्हें सीनियर छात्रों को भी एक्सपेल्ड करने की धमकी दी थी
दिल्ली के द्वारका में छात्रों की मांग जबतक गौतम के कातिल को सस्पेंड नही किया जाता तबतक नही बैठेंगे शांत
ऐसे में छात्रों का साफतौर पर कहना है कि वार्डन राकेश कुमार ही गौतम की आत्महत्या के लिए दोषी है और यह बात गौतम द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट से भी पता चल रही है जिसमें गौतम ने वार्डन गौतम कुमार को दोषी उठहराया है छात्र-छात्राओं का साफतौर पर कहना है कि जब इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से कार्रवाई की बात की गई तो वह सिर्फ समय व्यतीत कर रहे हैं जबकि वार्डन राकेश कुमार कहां है इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता और छात्रों को डराने धमकाने के लिए यूनिवर्सिटी के गार्ड का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रोज पुलिस भी बुला ली जाती है ऐसे में मैं छात्र-छात्राओं की मांग है कि जब तक वार्डन राकेश कुमार को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा साथ ही छात्रों ने गौतम कुमार के परिवार वालों को आर्थिक मदद देने की भी मांग की है
दिल्ली के द्वारका में छात्रों की मांग जबतक गौतम के कातिल को सस्पेंड नही किया जाता तबतक नही बैठेंगे शांत
वहीं ऐसे में जहाँ गौतम की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात कर रहा है तो ऐसे यूनिवर्सिटी के ही सीनियर वॉर्डन छात्र छात्राओं के प्रोटेस्ट के दौरान हँसते हुए वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्र साफ तौर पर यह इल्ज़ाम लगा रहे हैं क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन इस तरह से मृतक के परिवार के साथ खड़ा है जो किसी की मौत पर हंस रहा हो
![]()
