उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके की मार्केट में 2 दिन में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – थाना सीलमपुर इलाके अंतर्गत न्यू सीलमपुर मार्किट में कल देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के वक्त बीकानेर स्वीट. और बराबर में चल रहे होटल को भी अपना निशाना बना लिया।
बीकानेर स्वीट में बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और बीकानेर स्वीट्स के ऑनर से करीब ₹12000 लूट लिए
वही बराबर में एक होटल को भी बदमाशों ने अपना निशाना बनाया जब मलिक ने उनका विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल की वट से उनके सर पर वार कर दिया।
परसों देर रात भी इन्ही बदमासों ने सीलमपुर मार्किट में बने सोम होटल को भी लूट लिया यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने कि कोशिश कर रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है.बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने सम होटल को के ऑनर को जान से मारने की धमकी भी दी है
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके की मार्केट में 2 दिन में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि न्यू सीलमपुर मार्केट में अपना बीकानेर स्वीट्स चलते हैं के कल देर रात तक़रीबन 12 बजे के आसपास दो बदमाश उनके पास आये बन्दूक और चाकू दिखा कर उनसे 12 हजार रुपये लूट लिए वही परसो देर रात भी एक होटल पर पहुंचे और होटल के मालिक को धमकाया उन्होंने हथियार निकाल लिया और बंदूक के बल पर कैश काउंटर से रुपया लूट लिए
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके की मार्केट में 2 दिन में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है और दुकानदार डर के साए में है कानून व्यवस्था सीलमपुर इलाके में बिल्कुल ठप हो चुकी है।
![]()
