शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा मकान मालिक को गिरफ्तार किया

पूर्वी दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – शकरपुर इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां दिल्ली पुलिस को एक यूपीएससी प्रतियोगी ने शिकायत दी कि उसके व्हाट्सएप पर कुछ अनचाही गतिविधियां हो रही है और उसका व्हाट्सएप कहीं और भी लॉगिन हो रखा है। ऐसी अनचाही हरकतों को देखकर शिकायतकर्ता ने अपने व्हाट्सएप को लॉगआउट किया और और वह जिस किराए के फ्लैट पर रह रही थी वहां पर उसने सर्चिंग शुरू की तो उसको अपने बाथरूम में एक स्पाई कैमरा बल्ब होल्डर में लगा हुआ नजर आया।
शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा मकान मालिक को गिरफ्तार किया
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो पता लगा शिकायतकर्ता 3 महीने पहले उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन गई थी और उसने अपने फ्लैट की चाबी अपने मकान मालिक के बेटे करण को दी थी। जब पुलिस ने करण से पूछताछ की तो उसने बताया कि जिस दौरान शिकायतकर्ता अपने घर गई हुई थी उसे वक्त उसने इलेक्ट्रिक मार्केट से तीन सीसीटीवी स्पाई कैमरे खरीदे और एक स्पाई कैमरा उसने शिकायतकर्ता के बाथरूम मे और एक बैडरूम इंस्टॉल कर दिया।
शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा मकान मालिक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने करण के पास से एक स्पाई कैमरे और दो लैपटॉप भी बरामद किए है इन लैपटॉप्स में वह स्पाई कैमरे की वीडियो को रिकॉर्ड करता था। करण के बारे में बताया गया है कि वह दिव्यांग है और पिछले 7 साल से कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहा था फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। पूर्व दिल्ली की डीपी अपूर्वा गुप्ता ने दिल्ली के अंदर अकेले फ्लैट रह रही लड़कियों को जागरूक रहने के लिए अपील की है उनका कहना है कि कभी भी अपनी प्राइवेट चीजों का अधिकार किसी अनजान शख्स को देने से बचें जो उनके सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा मकान मालिक को गिरफ्तार किया
![]()