क्राइमदिल्ली NCR

दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर

दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर

दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर
दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर

दक्षिण दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) –   चादन होला गांव में आज सुबह 4:08 बजे एक जूते की कवर्ड फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि यह 2000 वर्ग गज के क्षेत्र में फैल गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। आग की सूचना मिलने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया और मौके पर 16 दमकल गाड़ियों की टीम भेजी गई।

दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। कई घंटों तक आग की लपटें बेहद तेज रहीं, लेकिन दमकल कर्मियों ने अपने प्रयासों से धीरे-धीरे आग को नियंत्रित किया। करीब 10 घंटे तक लगातार चलने वाले इस ऑपरेशन के बाद अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।

दक्षिण दिल्ली के चादन होला गांव में भयंकर आग,16 फायर टेंडर मौके पर

अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखे जूते और अन्य सामग्री का भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर विभाग इसकी जांच कर रहा है।

आग के चलते आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया था, जिससे नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि, दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाल लिया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Loading

Related posts

LET US FURTHER INTENSIFY THE WORK OF THE WOMEN’S UNION UNDER THE BANNER OF MODELLING THE WHOLE SOCIETY ON KIMILSUNGISM-KIMJONGILISM

Sanjay Khan

सीलमपुर में चली गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा  एक युवक का मर्डर दूसरे की हालत गंभीर

Sanjay Khan

शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा मकान मालिक को गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

Leave a Comment