दिल्ली NCR

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत
मृतक महिला की फ़ाइल फ़ोटो

साउथ वेस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) –  रिंग रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार 47 वर्षीय महिला हर देवी की मौत हो गई। घटना शाम करीब 4:00 बजे नौरोजी नगर बस स्टैंड के पास हुई। महिला अपने पति श्याम चरण के साथ स्कूटी पर सवार होकर नांगलोई जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हर देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे रिंग रोड पर धौला कुआं जाने की दिशा में यातायात प्रभावित हो गया। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक जिस दिशा से आया था, वह दिल्ली नगर निगम में कूड़े के काम में इस्तेमाल हो रहा था।

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत

मीडिया से बात करते हुए मृतिका हर देवी के पति श्यामाचरण ने कहा कि हम घर से नागलोई के लिए निकले थे सड़क पर एक किसी अज्ञात गाड़ी ने हमारी स्कूटी को टक्कर मारी जिसके बाद हड़बड़ा कर उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरी पीछे से आ रहा डंपर उनके सर के ऊपर से गुजर गया इसके बाद उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई उन्होंने कहा कि डंपर चालक अगर गाड़ी रोकना चाहता तो रोक सकता था लेकिन वह इमरजेंसी ब्रेक नहीं मार पाया उन्होंने कहा कि मुझे बस हल्की सी चोट आई है ।

साउथ वेस्ट दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा 47 वर्षीय महिला की मौत

यह हादसा रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार के कारण एक गंभीर समस्या को उजागर करता है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।

Loading

Related posts

गोविंद पूरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल का मर्डर करने वाले बदमाश के साथ क्राइम ब्रांच की NDR की टीम ने  मुठभेड़ कर पकड़ा

Sanjay Khan

दिल्ली के बिजवासन इलाके में ED की टीम पर हमला पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Khan

दिल्ली क्राइम ब्रांच की आईएससी की टीम ने नोएडा में लूट का मामला सुलझाया 2 को पकड़ा

Sanjay Khan

Leave a Comment