क्राइमदिल्ली NCRदुनियामनोरंजनशिक्षास्वास्थ्य

गोविंद पूरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल का मर्डर करने वाले बदमाश के साथ क्राइम ब्रांच की NDR की टीम ने  मुठभेड़ कर पकड़ा

साउथ ईस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज़ ) गोविंद पुरी थाने में तैनात कांस्टेबल किरणपाल की तड़के सुबह पेट्रोलिंग के दौरान चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली, बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। मौके पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय सेन भी पहुंच गए।

गोविंद पूरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल का मर्डर करने वाले बदमाश के साथ क्राइम ब्रांच की NDR की टीम ने  मुठभेड़ कर पकड़ा

डीसीपी संजय सेन ने  बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच नॉर्दर्न रेंज की टीम भी इन बदमाशों के बारे में पता लग रही थी। एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल, सब इंस्पेक्टर अमित, हेमंत, प्रमोद, मुकेश, सहायक सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, संजय, अमित गुलिया, अमित सिंधु, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, सिद्धार्थ और पंकज की टीम ने गोविंदपुरी डीडीए फ्लैट इलाके में ट्रैप लगाया। जहां पर इस शातिर बदमाश दीपक के बारे में इनफार्मेशन मिली थी।

गोविंद पूरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल का मर्डर करने वाले बदमाश के साथ क्राइम ब्रांच की NDR की टीम ने  मुठभेड़ कर पकड़ा

दीपक ने अपने आप को पुलिस टीम से घिरता हुआ देख भागने के लिए गोली चलाने शुरू कर दी। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा, हवा में फायर किया। लेकिन जब बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाना बंद नहीं किया तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाकर उसे घायल किया और उसे वहीं पर दबोच लिया। अब पुलिस टीम आगे इस मामले में बाकी दो और फरार बदमाशों का पता लग रही है। जिससे कि जल्द से जल्द उन्हें पकड़ा जा सके।

गोविंद पूरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल का मर्डर करने वाले बदमाश के साथ क्राइम ब्रांच की NDR की टीम ने  मुठभेड़ कर पकड़ा

अभी तक की पूछताछ में यही पता चला है कि तीन बदमाशों ने कांस्टेबल किरणपाल को पेट्रोलिंग के दौरान पूछताछ करने पर उसके ऊपर हमला कर दिया था। जिसमें चाकू लगने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

Loading

Related posts

साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा की टीम ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के मामले 2 आरोपी पकड़े

Sanjay Khan

क्राइम ब्रांच की आईएससी की टीम द्वारा खूंखार/वांछित 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया

Sanjay Khan

फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में चाचा भतीजे को  गोली मारकर हत्या एक बच्चा घायल

Sanjay Khan

Leave a Comment