दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में हमजा नाम की युवक की चाकू मार कर हत्या की

उत्तर पूर्वी दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) – थाना दयालपुर इलाके के नेहरू विहार में एक हमजा नामक लड़के को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी वारदात को सरेशाम इस संगीन वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए पुलिस के आलाधिकारी कर रहे है पूरे मामले की जांच
दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में हमजा नाम की युवक की चाकू मार कर हत्या की
उत्तर पूर्वी दिल्ली का थाना दयालपुर इलाके का नेहरू विहार एक बार फिर एक हत्या का गवाह बना है बताया जा रहा है कि हमजा नाम के लड़के की कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी बताया यह भी जा रहा है कि मृतक पेशे से रेडीमेड सिलाई का काम करता था वहीं मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक हमजा के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है और वो अपने रिश्तेदारों के पास रह रहा था
दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में हमजा नाम की युवक की चाकू मार कर हत्या की
फिलहाल पुलिस अब आस पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और हत्यारों तक पहुंच कर इस हत्या के पीछे की सही वजह का पता लगा सके लेकिन एक के बाद एक संगीन वारदातों ने एक बार फिर जिले में बढ़ रहे अपराध पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है उत्तर पूर्वी जिले में बदमाशों को क्यों पुलिस का कोई खौफ नहीं है क्यों बदमाश इस जिले में कानून को अपने हाथ में ले रहे है
![]()
