Newsदिल्ली NCR

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर जागरूकता के लिए पदयात्रा के साथ गाना भी लॉन्च किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) -19 जनवरी: आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से दिल्ली के उत्तर पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) अजय कुमार ने आज एक विशेष एवं भव्य वोटर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर जागरूकता के लिए पदयात्रा के साथ गाना भी लॉन्च किया

पदयात्रा की शुरुआत AERO कार्यालय AC 69 मुस्तफाबाद से हुई, जो सादतपुर, दयालपुर एवं भजनपुरा के मुख्य मार्ग से होते हुए भजनपुरा बाजार के मेन चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।”

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर जागरूकता के लिए पदयात्रा के साथ गाना भी लॉन्च किया

पदयात्रा में प्रतिभागियों ने स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर चलकर जनता को जागरूक किया। “पहले मतदान, फिर जलपान” और “आपका वोट, आपकी ताकत” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष गाना *चलो चलें मतदान करें* का ऑडियो भी लॉन्च किया , जिसमें प्रत्येक मतदाता को मतदान प्रक्रिया और उसके महत्व के साथ मतदाता के अधिकार बारे में वोट करने के लिए अपील की गई है । इस मौके पर एसडीएम आमोद भरतवाल भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और बड़े पैमाने पर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर जागरूकता के लिए पदयात्रा के साथ गाना भी लॉन्च किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी मतदाता समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करें।

यह पहल मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Loading

Related posts

गोकलपुरी थाने की टीम ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया लगभग 3.5 लाख रुपये की चोरी का मामला सुलझा

Sanjay Khan

शहादरा थाने की टीम ने 3 स्नैचर को गिरफ्तार किया एक स्कूटी एक मोबाइल बरमाद किया

Sanjay Khan

गीता कॉलोनी थाने की टीम द्वारा 3 शातिर अपराधियों को  गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

Leave a Comment