हर्ष विहार थाने की टीम ने दो खूंखार और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला : ( अर्श न्यूज़ ) – हर्ष विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 मार्च को हुई स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने दो खूंखार आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की
हर्ष विहार थाने की टीम ने दो खूंखार और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया
उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला की डीसीपी आशीष मिश्रा ने मीडिया को जानकारी
दिनांक 2 मार्च 2025 को थाना हर्ष विहार में स्नैचिंग के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता सुश्री संगीता, उम्र-30 वर्ष निवासी मंडोली एक्सटेंशन, हर्ष विहार ने बताया कि 2 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे जब वह बैंक कॉलोनी स्टैंड की ओर जा रही थी, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आए और उन्होंने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग गए
हर्ष विहार थाने की टीम ने दो खूंखार और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया
तदनुसार, थाना हर्ष विहार दिल्ली में धारा 304(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।जांच के दौरान, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक समर्पित टीम बनी जो एसीपी/नंद नगरी की देखरेख में बनी जिस टीम में एसआई राहुल, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल अंकित, हेड कांस्टेबल आशीष, हेड कांस्टेबल अंकित और हेड कांस्टेबल शशांक की टीम मे गठित की गई थी पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी की और विभिन्न स्रोतों से एकत्र सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के विश्लेषण के माध्यम से, सबोली के इलाके से 2 संदिग्धों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया, लूटी गई चेन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल कब्जे से बरामद की गई,
हर्ष विहार थाने की टीम ने दो खूंखार और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया
आरोपियो पहचान 1,प्रदीप उर्फ नागिन, उम्र-42 वर्ष, पुत्र कुलदीप निवासी नंद नगरी, दिल्ली (पूर्व में लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 34 मामलों में शामिल) पीएस नंद नगरी के बीसी और 2, नवीन उर्फ गोल्डी, उम्र-34 वर्ष, पुत्र रामकिशोर निवासी नंद नगरी, दिल्ली (पूर्व में लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 25 मामलों में शामिल) पीएस नंद नगरी के बीसी के रूप में हुई, लगातार पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता का खुलासा किया, विस्तृत सत्यापन करने पर पता चला कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी थाना नंद नगरी के बीसी हैं और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल थाना नंद नगरी के इलाके से चोरी की गई थी
मामले में आगे की जांच जारी है
![]()
