क्राइमदिल्ली NCR

दिल्ली के शाहीन बाग में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर

साउथ ईस्ट दिल्ली : ( अर्श न्यूज ) –  शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक बड़े जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग शाहीन बाग मेन रोड पर स्थित बाटा के शोरूम में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।दमकल विभाग को आग लगने की सूचना शनिवार सुबह 11:17 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पिछले दो घंटे से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर तैनात किया है। इसके अलावा, बड़ी हाइड्रोलिक क्रेन भी मंगाई गई है ताकि ऊपरी हिस्से में लगी आग को बुझाया जा सके।

दिल्ली के शाहीन बाग में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार, यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। दमकल कर्मी आग बुझाने के बाद कूलिंग प्रक्रिया में जुटे हुए हैं ताकि आग दोबारा न भड़के।

दिल्ली के शाहीन बाग में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर

मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है और दमकल विभाग जल्द ही स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहा है।

दिल्ली के शाहीन बाग में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर

Loading

Related posts

लक्ष्मी नगर थाने की टीम ने चोरी के 4 दो पहिया वाहनों के साथ दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया

Sanjay Khan

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को लावारिस छोड़कर माता-पिता हुए फरार

Sanjay Khan

THE CAUSE OF THE GREAT PARTY OF COMRADES KIM IL SUNG AND KIM JONG IL IS EVER-VICTORIOUS

Sanjay Khan

Leave a Comment